फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, महिला मरीजों से की बदतमीजी तो पहुंचाया थाने

Tue, 16 Jan 2018 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टर शराब के नशे में टल्ली होकर अस्पताल पहुंच गया और महिला मरीजों के साथ बदतमीजी करने लगा, लोगों ने उसे थाना पहुंचाया। मामला पंजाब के मोहाली का है। फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में नशे में टल्ली डॉक्टर द्वारा रविवार रात हुडदंग मचाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां अस्पताल में भरती गर्भवती महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं, अस्पताल में मौजूद लोगों को भी उन्होंने भी दीं। इसके बाद लोगों ने फेज-6 चौकी पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी। वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ मनजीत सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया है।

पता चला है कि मोहाली आने से पहले डॉक्टर फाजिल्का में ड्यूटी पर था। वहां पर किसी बात को लेकर उसकी सीनियर से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उसे मोहाली सिविल अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बात को लेकर डॉक्टर कुछ दिनों से टेंशन में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के साथ अभ्रद भाषा प्रयोग की

टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर
वहीं चौकी पुलिस का कहना है कि उनके पास डॉक्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने लिखित में शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन, हरमेश, हरप्रीत, जशवीर, सुखविंदर व सतनाम ने बताया कि उनके परिवार के कुछ मेंबर अस्पताल में भरती हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टर उनके रूम में आया।

उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उसने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बेड पर लात मारी और एक गर्भवती महिला के बच्चे के बारे में बुरे शब्द कहे। यहीं नहीं डॉक्टर ने कई रूम के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिसके बाद गर्भवती महिलाओं के परिजनों ने पुलिस का लिखित में शिकायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें