फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी: CBI के निशाने पर डिस्कोथेक

Tue, 13 May 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोकीन और हेरोइन को इस्तेमाल करने के मामले में क्राइम ब्रांच के निशाने पर मध्य मार्ग स्थित कई डिस्कोथेक आ गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को पकड़े गए दो नाइजीरियन समेत तीनों तस्कर ट्राइसिटी के डिस्कोथेक्स और छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से ड्रग्स लाते थे और यह काम करीब छह महीने से कर रहे थे।

ड्रग्स की डिमांड के कारण डीजे सचिन ठाकुर ने नाइजीरियन से संपर्क करना शुरू कर दिया था। सचिन ठाकुर पीजी के छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करता था।

पकड़े गए तीनों तस्करों सेमुअल बेन ओनुका, चिमोबी रफेल ओकेके और सचिन ठाकुर को पुलिस ने सोमवार जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 ग्राम हेरोइन और पांच ग्राम मिली थी कोकीन
इनमें नाइजीरियन सेमुअल बेन ओनुका से 32 ग्राम हेरोइन, चिमोबी रफेल ओकेके से पांच ग्राम कोकीन और मोहाली फेज एक निवासी सचिन ठाकुर से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। क्राइम ब्रांच ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें