फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट: भोला के करीबी के ड्रग डीलर बेटे की कनाडा में हत्या

Fri, 10 Jun 2016 01:48 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
पूर्व डीएसपी जगदीश भोला के ड्रग रैकेट में शामिल और इंटरपोल के वांटेड कनाडा सिटीजन परमिंदर दियो के बेटे सुख दियो की हत्या कर दी गई है। वारदात कनाडा के टोरंटो में उस समय घटी, जब सुख मंगलवार दोपहर तीन बजे अपनी रेंज रोवर कार में जा रहा था। इस दौरान उस पर दो अज्ञात युवकों ने गोलियां बरसा दीं। पुलिस को कार से गोलियों के 14 खोल मिले हैं।
विज्ञापन


आरोपी शार्प शूटर बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद वे काले रंग की कार में फरार हो गए। सुख दियो ने 2014 में ओकविला में करोड़ों का बंगला खरीदा था। सुख को ड्रग तस्करी समेत कई मामलों में कनाडा में सजा हो चुकी है, वह इन दिनों जमानत पर था। सुख दियो का भाई हरजीत भी ड्रग डील में जेल में है और पिता परमिंदर सिंह के भारत में भोला के साथ ड्रग्स कनेक्शन थे। पंजाब पुलिस ने परमिंदर सिंह को भगोड़ा करार देकर इंटरपोल को सूचना दे रखी है।

बीते साल सितंबर माह में इंटरपोल ने कनाडा के 9 लोगों का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसमें परमिंदर सिंह का नाम भी था। इसके अलावा रंजीत दारा औजला, लैहंबर दलेह, सरबजीत संधर, हरबंस सिंह सिद्धू, निरंकार सिंह, गुरसेवक सिंह, अमरजीत सिंह और प्रदीप सिंह के नाम से नोटिस जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें