पुलिस ने नाका लगाकर एक नौजवान को पकड़ा। उसके पास एक बैग था, जिसे खोलकर देखा गया तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। बैग में 80 नशीले इंजेक्शन थे। ऑपरेशन सेल टीम ने गुप्त सूचना पर चंडीगढ़ में 14/15 की रोड पर नाका लगाकर इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एसपी ऑपरेशन सेल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-25 भास्कर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी के पिछले रिकार्ड व नशीले इंजेक्शन कहां से खरीदे गए थे और आगे किसको बेचने थे इसके बारे में पता लगा रही है। एसपी ने बाया कि रविवार शाम ऑपरेशन सेल एसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने सेक्टर-14/15 पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। तकरीबन 8.30 बजे आरोपी 25 की तरफ से आ रहा था।
जैसे ही उसकी उसकी नजर पुलिस पर पड़ी आरोपी पीछे मुड़कर पीजीआई की स्लिप रोड की तरफ तेज तेज कदम से चलने लगा। नाके पर इस तरह भागने की कोशिश करने वाले लोगों को काबू करने के लिए पीछे खड़े 2 पुलिसकर्मी खड़े हुए उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी नशे वाला बैग भी दूर फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वालों की नजर पड़ गई।
आरोपी के बैग से में 2 एमएल के 30 इंजेक्शन व 10 एमएल के 50 इंजेक्शन बरामद हुए। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-11 थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।