फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक तस्करों का एनकाउंटर, 45 करोड़ की हैरोइन बरामद, 2 ढेर

Sun, 10 Apr 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 5
अमृतसर में पाक तस्करों का एनकाउंटर
पंजाब के अमृतसर में आज सवेरे ड्रग स्मगलिंग करने आए पाक तस्करों और बीएसएफ के जवानों में मुठभेड़ हुई। इसमें दो तस्कर मारे गए। 
विज्ञापन

पाक तस्करों का एनकाउंटर, 45 करोड़ की हैरोइन बरामद, 2 ढेर

2 of 5
अमृतसर में पाक तस्करों का एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
एक तस्कर का शव भारतीय सीमा से बरामद हुआ जबकि दूसरे तस्कर की लाश आईबी से दस मीटर दूर पाकिस्तानी सीमा से पाक रेंजरों को मिली। बीएसएफ को घटनास्थल से 45 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तानी करेंसी और दो सिगरेट के पैकेट बरामद हुए। यह घटना रविवार सुबह बीओपी भेरोपाल (अमृतसर सेक्टर) में घटी।
विज्ञापन

पाक तस्करों का एनकाउंटर, 45 करोड़ की हैरोइन बरामद, 2 ढेर

3 of 5
अमृतसर में पाक तस्करों का एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी। इसीलिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस के विंग काउंटर इंटेलीजेंस ने संयुक्त अभियान चलाया। बीएसएफ जवानों को फेंसिंग के नजदीक दो पाक तस्करों की हलचल महसूस हुई। सुबह चार बजे के करीब तस्करों ने हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार भारतीय सीमा की तरफ फेंकने शुरू किए। 

पाक तस्करों का एनकाउंटर, 45 करोड़ की हैरोइन बरामद, 2 ढेर

4 of 5
अमृतसर में पाक तस्करों का एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
इस पर बीएसएफ जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी लेकिन तस्करों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए तस्करों पर गोलियां दागी। बीएसएफ की गोली से एक पाक तस्कर भारतीय सीमा में ही मारा गया जबकि दूसरा तस्कर गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया और पाकिस्तान की तरफ भाग गया। सुबह होने पर बीएसएफ ने घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक तस्करों का एनकाउंटर, 45 करोड़ की हैरोइन बरामद, 2 ढेर

5 of 5
अमृतसर में पाक तस्करों का एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
वहां से बीएसएफ को एक पाकिस्तानी तस्कर का शव, नौ पैकेट हेरोइन के जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 करोड़ रुपये कीमत है। इसके अलावा पाकिस्तानी करेंसी व दो सिगरेट के पैकेट मिले। जब घटनास्थल पर से पाकिस्तान की तरफ खून के निशान देख तो पता चला कि दूसरे तस्कर का शव आईबी से दस मीटर दूर पाकिस्तानी सीमा में पड़ा हुआ था जिसे पाकिस्तानी रेंजरों ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें