फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ड्रग स्मगलिंग, 160 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक काबू

Fri, 12 Aug 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पकड़े गए ड्रग तस्कर - फोटो : file photo demo
विज्ञापन
चंडीगढ़ आपरेशन सेल टीम ने सेक्टर 43 से युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने 160 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। जबकि मौके से आरोपी के साथ दो उसके साथी मौके से भागने में कामयाब
विज्ञापन

रहे। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के  जिला नवांशहर के गांव दुदहला के रहने वाले बलजीत सिंह (26) के रुप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आपरेशन सेल की टीम ने शुक्रवार सुबह सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास नाका लगा कर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बस स्टैंड की तरफ से आरोपी हाथों में थैला लिए आ रहा था। सामने पुलिस पार्टी को देखकर घबरा कर वो वापस मुड़कर वापस चलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसको पकड़ा और जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें 160 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

इतनी बड़ी तादात में नशीले टीकों के मिलने के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके साथ दो और युवक थे लेकिन पुलिस को देखकर वो पहले ही भाग गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक इंजेक्शन को 200 रुपये तक नशेडि़यों को बेचते थे। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें