फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में ले जा रहा था अफीम, NCB ने दबोचा

Sat, 16 Apr 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नशा तस्कर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ से स्कूल बस में अफीम ले जा रहे तस्कर को नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया और तीन किलो अफीम बरामद की। एनसीबी ने बताया कि पकड़ी गई तीन किलो अफीम की कीमत मार्केट में करीब 3.6 लाख रुपये है। अफीम की इस समय आरोपी को एनसीबी ने हिमाचल के नालागढ़ में  ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। आरोपी एक स्कूल बस में अफीम की सप्लाई ले जा रहा था।
विज्ञापन


एनसीबी चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को नालागढ़ के ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय पटिदार के रुप में हुई है। आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले का रहने वाला है। एनसीबी ने बताया कि आरोपी संजय एक ट्रांस्पोर्ट कंपनी में ड्राइवरी करता है। वो देश में इधर से उधर नये रिटेल स्टोर तक वाहन पहुंचाने का काम करता था।

नये वाहनों में करता था तस्करी
एनसीबी ने बताया कि आरोपी नये वाहन में तस्करी करता था। जिस समय एनसीबी ने आरोपी को पकड़ा वो एक नई टेंपरेरी नंबर वाली फोर्स ट्रैवेलर स्कूल बस  में जा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि नई गाड़ियों में वो तस्करी करता था। क्योंकि नई गाड़ियों को ज्यादा चैक नही किया जाता है।
विज्ञापन


हिमाचल में सप्लाई करने जा रहा था
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अफीम मध्यप्रदेश के मंदसोर इलाके से ला रहा था । अफीम की सारी सप्लाई उसने नालागढ़ में देनी थी। एनसीबी अफीम जिसको  एनसीबी ने जब आरोपी को पकड़ा तो अफीम को उसने एक कैरी बैग में लपेटा हुआ था । ऊपर से भूरे रंग की टेप लगाकर सीट के नीचे छुपा रखी थी।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले चार सालों से नशे की तस्करी कर रहा था। इस दौरान कई बार आरोपी चंडीगढ़ व पंचकूला भी नशे की खेप सप्लाई करने आया है। एनसीबी अब इस बात का पता लगा रही है कि चंडीगढ़ व पंचकूला में वो कहां और किसको  सप्लाई करता था।

एनसीबी ने इस साल पकड़ी सातवीं नशे की खेप
एनसीबी ने एक हफ्ते में दूसरी नशे की खेप पकड़ी है व तीन तस्करों को पकड़ चुकी है। एनसीबी ने बताया कि इस साल पहले तीन महीनों में सात नशे की खेप पकड़ चुकी है। शनिवार को एनसीबी ने आरोपी को  नालागढ़ जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें