चंडीगढ़ के सेक्टर 26 से आपरेशन सेल ने महिला को बीस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिला की पहचान सेक्टर 26 बापूधाम निवासी बिमला के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला से कुल 20.500 किलो गांजा की बोरी बरामद हुई है। रविवार सुबह करीब 9.35 पर सेक्टर 26 आपरेशन सेल की टीम एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी जब टीम सेंट कबीर स्कूल के पास पहुंची तो देखा कि वहां झाडि़यों में एक महिला छुपी हुई दिखी। जिसके बाद पुलिस ने जब उसे काबू किया।
महिला के पास एक बोरी थी पुलिस ने जब खोल कर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जिसको तोलने पर उसकी मात्रा 20 किलो 500 ग्राम निकली। जिसके बाद पुलिस महिला को गांजा के साथ पकड़ कर आपरेशन सेल पूछताछ के लिए ले आई।
पुलिस का कहना है कि महिला सेक्टर 26 में ही लोगों को गांजा की सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला को जिला अदालत में पेश किया । कोर्ट ने आरोपी महिला को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब महिला से पता लगायेगी कि गांजा की सप्लाई वो कहां से लाई थी और शहर में किन किन लोगों के पास सप्लाई करती है।