फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखिया समेत सात पर केस दर्ज

Sun, 17 Jul 2016 10:29 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सलेमपुर। सोहगरा गांव में हुई फायरिंग के मामले में गुठनी पुलिस ने मुखिया समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मुखिया के भतीजा समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से अभी दूर है।
विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस गांव पर नजर रख रही है। वहीं घायल मुखिया के भतीजों का इलाज सिवान अस्पताल में चल रहा है। सिवान, गुठनी थानाक्षेत्र के सोहगरा गांव के पूरब पट्टी निवासी मुखिया राकेश सिंह और गांव बाबूराम सिंह के घरवालों के बीच शनिवार को फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर गोली चल गई।

इसमें बाबूराम सिंह के बेटा संतोष सिंह और मुुखिया के भतीजा राबिन सिंह और रोहित सिंह घायल हो गए। रविवार को पुलिस ने संतोष सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि मुखिया राकेश सिंह अपने सहयोगियों के साथ दोपहर में तीन बाइक से दरवाजे पर पहुंचे और चुनाव में विरोध करने की बात कहते हुए गोली चलाने लगे।
विज्ञापन


इसमें गोली जंघे में जा लगी और मेरे चाचा जयप्रकाश सिंह और पिता बाबूराम सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सोहगरा निवासी मुखिया राकेश सिंह, इनके भाई रमेश सिंह, भतीजा राबिन सिंह, अंशू सिंह, रोशन सिंह और बकुलारी गांव निवासी विशाल दुबे व विकास दुबे पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुुखिया के भतीजा अंशू सिंह और करीबी विकास दुबे को जेल भेज दिया है।

इस बाबत गुठनी एसओ निर्भय कुमार राय ने बताया कि सात लोगों पर एक पक्ष की तहरी पर केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांव पर नजर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें