फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ कर्मी ने पहले पत्नी को मारा फिर प्रेमिका के पति की कर दी हत्या, ऐसे फंसा जाल में

Sun, 30 Jun 2019 10:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सोनीपत के गांव नाहरा में प्रेम प्रसंग के चलते जय सिंह की हत्या किए जाने की जांच के बीच अब प्रेमिका के कहने पर प्रेमी आरपीएफ कर्मी पर अपनी पत्नी की हत्या करने का भी आरोप लगा है। नाहरा में अपने पति की हत्या के मामले में पहले ही नामजद आरोपी महिला व उसका प्रेमी आरपीएफ कर्मी पर हत्या का दूसरा मुकदमा दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि प्रेमिका के कहने पर पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। बाद में हार्ट अटैक से मौत दिखाकर अंतिम संस्कार करा दिया था। अब आरोपी जवान के ससुर ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शमशान घाट से चिता के अवशेष जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में अन्य की संलिप्तता का भी शक है। 

डीएसपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आरपीएफ सिपाही नवीन को कुंडली से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी गायत्री की शादी 2013 में नाहरा निवासी नवीन के साथ की थी। शादी के बाद से ही नवीन गायत्री के साथ मारपीट कर उसे तंग करता था। नवीन आरपीएफ में सिपाही है। 

विज्ञापन

गायत्री ने उन्हें कई बार बताया कि नवीन के गांव की एक औरत रेखा के साथ अनैतिक संबंध हैं जिसके चलते नवीन उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही वह उसे कहता था कि अबकी बार छुट्टी आने पर उसे मार देगा। महावीर ने बताया कि उसने नवीन के बड़े भाई के साथ अपनी बड़ी बेटी की शादी कर रखी थी। 

28 मई को उसके बड़े दामाद ने उसे सूचना दी कि गायत्री की रात को अचानक तबीयत खराब हो गई और हार्ट अटैक से नरेला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को यह बात हजम नहीं हुई थी। उसे संदेह था कुछ न कुछ गलत हुआ है। लेकिन अचानक हुए घटनाक्रम में मनोदशा सही नहीं होने व समाज के दबाव में उन्होंने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने दिया था। 

उसने बाद में पता किया तो जानकारी मिली कि नवीन व रेखा के अनैतिक संबंध थे। दोनों ने उसकी बेटी के जीवित रहते ही मंदिर में शादी कर ली थी। जिसके फोटोग्राफ भी बरामद हो चुके हैं। उसने बताया कि उसकी बेटी की मौत के करीब 15 दिन के अंदर जयसिंह की भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नवीन व रेखा ने अन्य के साथ षड्यंत्र रचकर उसकी बेटी की हत्या की। पुलिस ने नवीन व रेखा के खिलाफ हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व षड्यंत्र करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने शमशान घाट में जाकर जुटाए सबूत 
शनिवार को नवीन व रेखा के खिलाफ गायत्री की हत्या व षड्यंत्र का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस गांव में पहुंची। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव के शमशान घाट में जाकर सबूत जुटाए हैं। जिन्हें फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। 

पापा की भूमिका पर गहराया संदेह, पिता और ससुर की पहले हो चुकी है मौत
गांव नाहरा में दोहरे हत्याकांड में कई सवाल हैं जिनका जवाब तलाशना पुलिस के लिए चुनौती है। वायरल फोन कॉल की रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस के सामने ऐसा ही एक बड़ा सवाल है कि इस पूरे मामले में पापा कौन है। वायरल रिकॉर्डिंग में बार-बार और सबसे ज्यादा जिस शब्द का प्रयोग हो रहा है वो शब्द है पापा जी। 

रिकार्डिंग में नवीन की पत्नी की हत्या की साजिश रचते वक्त भी रेखा ने कई बार कहा है कि पापा जी अपने साथ हैं वो अपनी मदद करेंगे। रेखा कहती है कि अगर तुम अकेले गायत्री की हत्या न कर पाओ तो पापा जी एक बंदे की व्यवस्था कर देंगे।
विज्ञापन

जयसिंह के परिजनों के मुताबिक रेखा के पापा की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। अब पुलिस इस सवाल का जवाब भी तलाश रही है कि आखिर पूरे मामले में पापा जी कौन है और इसकी क्या भूमिका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। 

कोचिंग लेने जाती थी महिला, तब हुई दोनों में पहचान 
ग्रामीण ने बताया कि आरोपी रेखा रेलवे में भर्ती के लिए नरेला कोचिंग लेने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी नवीन से हुई थी। उसके बाद से उनकी बातचीत शुरू हुई।

गायत्री के एक लड़की जयसिंह के पास बेटा-बेटी
नवीन की अपनी पत्नी गायत्री के पास एक बेटी है। जबकि उसकी प्रेमिका रेखा एक बेटा और बेटी की मां है। नवीन और रेखा के खिलाफ दो हत्याओं का मामला दर्ज होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। नवीन तो गिरफ्त में आ गया है, रेखा की तलाश जारी है। 

गायत्री के पिता ने उसकी बेटी की भी हत्या किए जाने का शक जताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात की गुत्थी सुलझेगी। इसके साथ ही आरोपियों के फोन बरामद कर उनकी रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। इसके साथ ही शमशान घाट से सबूत जुटाएं गए हैं। -रमेशचंद, चौकी प्रभारी बारोटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें