फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडे़ में फेंकी नवजात, कुत्ते नोचकर खा गए

Wed, 04 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम रोड पर कूड़े के ढेर में किसी ने नवजात बच्ची को फेंक दिया, जिसे कुत्तों ने नोच खाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात लड़की के मृत शरीर को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना पंजाब के सुनाम(संगरूर) की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्टेडियम रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब वहां से गुजर रहे लोगों ने कूड़े के ढेर पर कई कुत्तों को मुंह मारते देखा और बच्चे के रोने की आवाज सुनी। प्रत्यक्षदर्शी निशा सिंह ने करीब जाकर देखा कि कुत्ते वहां पड़े नवजात शिशु को नोच-नोचकर खा रहे थे।

उसने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने आशंका जताई कि इस कृत्य को अंजाम देने वालों ने आधी रात को नवजात लड़की को कूड़े में फेंका होगा। एसएचओ ने कहा कि छानबीन कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू एकता उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग, समाजसेविका कांता पप्पा ने कहा कि इस मामले के दोषी किसी भी कीमत पर बेनकाब होने चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें