फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम डॉक्टर, आईसीयू में दाखिल युवती से रेप

Mon, 21 Apr 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
तबीयत ज्यादा खराब होने पर युवती निजी अस्पताल की आईसीयू में दाखिल थी। डाक्टर ने ऐसा कृत्य किया, कोई सोच नहीं सकता। मिलने के समय पर जब परिजन आए तो युवती ने खुद से बलात्कार होने की बात कहकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के पानीपत शहर का है।

गुस्साए परिजनों ने मचाई तोड़फोड़

असंध रोड स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन लड़की ने डाक्टर पर छेड़छाड़ के साथ दुराचार का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही लड़की के परिजनों के अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी।

पुलिस ने लड़की के मजिस्ट्रेट बयान कराकर मेडिकल करा लिया है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लड़की का मेडिकल

परिजनों का आरोप था कि डाक्टर कृष्ण ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच उपचाराधीन लड़की ने डाक्टर पर दुराचार करने का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने मामले को देखते हुए लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए। जिसमें उसने डाक्टर पर दुराचार करने के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और नमूने जांच को भेज दिए। जांच अधिकारी एएसआई निर्मला ने बताया कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने डॉ. कृष्ण पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसका मेडिकल करा लिया है और जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें