निशान सिंह ने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन से जीजा जगजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया कि मुझे (डॉक्टर) तीन अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है और उस पर नशे का कारोबार करने के आरोप लगा रहे हैं। आरोपी पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने किसी तरह 70 हजार रुपये का प्रबंध कर आरोपियों को उसके जीजा समेत रंजीत एवेन्यू पासपोर्ट दफ्तर के पास आने को कहा।
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वे पासपोर्ट दफ्तर के पास पहुंचे तो पाया कि वहां सफेद रंग की एक कार खड़ी थी, जिसमें तीन लोग उसके जीजा के साथ सवार थे। जब वे लोग 70 हजार रुपये लेने कार से बाहर निकले तो उन्होंने शोर मचा दिया तो आरोपी जीजा को छोड़ कर फरार हो गए। आरोपियों में से एक को काबू कर लिया है।
थाना प्रभारी अमनजोत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राम तीर्थ रोड स्थित गांव धोल कलां निवासी पुलिस कर्मचारी होशियार सिंह के रूप में हुई। इसके दो साथियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं गिरफ्तार पुलिस कर्मी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल फताहपुर भेज दिया गया है।