फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का शक, दुकानदार और युवकों में चले लात-घूंसे

Sat, 28 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार रात को सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में चोरी के शक पर दुकानदार और युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दुकानदार समेत पांच युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिरोजपुर के युवक शास्त्री मार्केट में कपड़े खरीदने गए थे। गलतफहमी की वजह से दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों की पहचान पुनीत शर्मा, अमन शर्मा, विक्रांत शर्मा और मिंकू शर्मा के रूप में हुई है। जबकि दुकानदार अजीम को भी चोटें आईं हैं।

फोन आया और नई जैकेट पहनकर बात करते-करते चला गया
घायल अमन ने बताया कि वह फिरोजपुर से अपने रिश्तेदार के पास आए हुए थे और बाजार में कपड़े खरीदने निकले थे। उनके ग्रुप में से एक लड़के ने एक जैकेट पहनकर देखी और तभी उसका मोबाइल पर फोन आ गया। वह फोन पर बात करते करते कुछ दूर निकल गया।
विज्ञापन


दुकानदार को लगा कि शायद वह जैकेट चुराकर भाग रहा है। दुकानदार ने उसको रोका और पैसे मांगे। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। उसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। लड़कों ने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने पीसीआर आने के बाद पुलिसकर्मियों के सामने भी पीटा।

अमन ने बताया कि सभी दुकानदार एकत्रित हो गए और हम पर टूट पड़े। वहीं घायल दुकानदार अजीम का कहना है कि लड़के कपड़े चुराकर भागने की फिराक में थे। जब उन्हें पकड़ा गया तो वे उल्टा उनसे मारपीट करने लगे। पुलिस घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें