फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत में हुल्लड़बाजी पड़ी महंगी, पहुंचे जेल

Tue, 29 Mar 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
सेक्टर-38 में रविवार देर रात टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली जीत की खुशी में हुल्लड़बाजी करना दो छात्रों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


पड़ोसी बिजनेसमैन के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

सेक्टर-38 निवासी बिजनेसमैन हरप्रीत सिंह ने दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। छात्रों की पहचान अनुज व अखिल के रूप में हुई है। दोनों डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। पुलिस के अनुसार छात्र अनुज और अखिल सेक्टर-38 में पीजी रहते हैं। रविवार देर रात भारतीय टीम की जीत पर दोनों घर के बाहर आकर सड़क पर जश्न मनाने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान पड़ोसी बिजनेसमैन हरप्रीत सिंह घर से बाहर आए। उन्होंने दोनों छात्रों को हुल्लड़बाजी करने से रोका। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों छात्र बाद में लाठी-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन


हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। हाथापाई के दौरान उनके मुंह पर चोटें आई हैं। विवाद बढ़ता देख किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें