पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने प्रीति के चाचा रमेश और विक्रम के पिता देशराम के बयान दर्ज कर दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
बच्चा नहीं होने से मायूस रहती थी प्रीति
सामान्य अस्पताल में शव लेने पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि प्रीति की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के लंबे अर्से बाद भी जब उसे बच्चा नहीं हुआ तो वह परेशान रहने लगी। अक्सर वह मायूस हो जाती थी। अब इसी परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया।
विक्रम के हैं दो बच्चे
भाभी के आत्महत्या करने के बाद सदमे में खुद भी आत्महत्या करने वाले विक्रम के दो बच्चे हैं। प्रीति की बहन सोनिया से शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए। जिसमें एक लड़का व लड़की है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
देवर-भाभी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। परिजनों ने बताया है कि प्रीति की शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं थे। जिस कारण वह परेशान रहती थी और उसने आत्महत्या की है। भाभी की मौत के सदमे में विक्रम ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -राजेश कुमार, चौकी प्रभारी देवीपुरा, गोहाना।