फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया मामला

Sat, 25 May 2019 11:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची से आनी उपमंडल में हुए दुष्कर्म मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले को दबाने के लिए परिजनों पर डाले जा रहे दबाव की शिकायत पीड़िता की मां ने 24 मई को दोबारा आनी थाने में दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने शिकायत में अंदेशा जताया है कि उससे और उसकी बच्चियों से मारपीट की जा सकती है। उन्हें जान का भी खतरा है। उन्होंने आरोपी के एक रिश्तेदार और पूर्व प्रधान पर यह आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ने लगा है।

जिला परिषद सदस्य, पीड़िता के परिजनों और क्षेत्र के अन्य लोगों ने दबाव डालने वाले लोगों को सोमवार तक थाने में तलब कर पूछताछ करने की मांग की। अगर पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाती है तो सोमवार को पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दबाने को बढ़ाया जा रहा दबाव : मंच

27 मई को मामले पर सर्वदलीय संघर्ष मंच की बैठक आनी में होगी। पुलिस ने आईपीएसी की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को आरोपी को कोर्ट ने 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज था। अब वह न्यायिक हिरासत में है। दलित शोषण मुक्ति मंच ने मामले की कड़ी निंदा की है और कहा कि पीड़ित परिवार पर दुष्कर्म के मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक ओम प्रकाश भारती ने प्रेस बयान में कहा कि पीड़ित परिवार पर कुछ प्रभावशाली लोग मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें