डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास मिले लाखों के नए नोट
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास लाखों के नए 2000 और 500 रुपये के नोट देखकर दंग रह गई। मामला हरियाणा के करनाल की है। जहां करनाल नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के अकाउंटेंट मोहित पोपली को पुलिस ने शुक्र्रवार को 16.45 लाख रुपये की नकदी के साथ काबू किया। बरामद की गई राशि में 14 लाख. 42 लाख की करेंसी नई है, जो दो-दो हजार के नोट में है। पुलिस ने मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। उधर डिप्टी मेयर वधवा का कहना है कि यह राशि कारोबार की है।
तरावड़ी थाना प्रभारी जसमेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डेरी मोहल्ला निवासी मोहित पोपली के पास नकद रुपये है और वह इस समय भाटिया कॉलोनी तरावड़ी में किसी के घर पर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने भाटिया कॉलोनी स्थित ज्योति नामक युवक के घर से मोहित को नोटों से भरे बैग सहित पकड़ लिया। मोहित ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।
डिप्टी मेयर ने दी सफाई
डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास मिले लाखों के नए नोट
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह करनाल नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के पास एकाऊंटेंट का काम करता है और यह पैसा उन्हीं का है, जो मार्केट से उसने इकटठा किया है। इस पर पुलिस ने मामले की जानकारी इनकम टैक्स अधिकारियों को दी। इनकम टैक्स अधिकारी तरावड़ी थाने पहुंचे और करेंसी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कारोबार का है पैसा, पूरे हैं सबूत : वधवा
नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने बताया कि उनका घी व रेत का कारोबार है और यह सारी करेंसी इस कारोबार से मार्केट से कलेक्शन करके आई है। इसका पूरा हिसाब उनके पास है, जिसे वह मांगने पर इनकम टैक्स अधिकारियों के सामने पेश करेंगे। मोहित हमारा अकाउंटेंट है और कलेक्शन की जिम्मेदारी भी उसकी है।