फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो मालिक के बेटे को चाकू मार 10 हजार लूटे

Thu, 30 Oct 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चार नंबर कालोनी में तीन युवकों ने सरकारी डिपो मालिक के बेटे के चाकू मारकर 10 रुपये लूट लिए। चार नंबर कालोनी में हरीशंकर मिश्र करीब 30 साल से सरकारी डीपो की दुकान चला रहे है।
विज्ञापन


हरिशंकर ने बताया कि वीरवार शाम बेटा अंकित अनाज वितरण कर रहा था। कालोनी में रहने वाला दीपू दो दोस्तों के साथ कार्ड लेकर आया और तुरंत अनाज देने की मांग करने लगा।

अंकित ने उससे थोड़ी देर रुकने के लिए कहा। इस पर दीपू के साथ आए दोनों युवक बाबूधाम निवासी कानिया और चार नंबर कालोनी निवासी लालू ने उससे मारपीट की।

हरीशंकर ने बताया कि मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद कानिया ने चाकू से उसके पैर और पेट पर वार करके गल्ले से दस हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। हरीशंकर की शिकायत पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर डीडीआर दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें