फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा जाने के लिए जमा करवाए लाखों, एजेंट ने बंद किया आफिस

Tue, 21 Feb 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर (जालंधर)
विज्ञापन
गुस्साए लोगों का येलो स्टोन एजुकेशन संस्था के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर स्थित येलो स्टोन एजुकेशन संस्था के बाहर लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने येलो स्टोन एजुकेशन दफ्तर में कनाडा जाने के लिए लाखों रुपये जमा करवाए थे, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। वहीं दफ्तर के मालिक नवजोत सिंह निवासी रईया ने सोमवार सुबह अपने स्टाफ को फोन कर कहा कि कार्यालय को आज बंद रखा जाए।
विज्ञापन


इससे घबराई कार्यालय में काम करनी वाली लड़कियों ने अपने अभिभावकों को बुला लिया। वे अपने अभिभावकों के साथ थाना करतारपुर पहुंची। उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह को अपने बयान कलमबद्ध करवाए। खबर लिखे जाने तक लोगों का दफ्तर के बाहर मालिक के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी था। 

येलो स्टोन एजुकेशन के मालिक ने उन सभी लोगों को वर्क परमिट दिलाने का वादा कर लाखों ठगे हैं, जो वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे।  पीड़ितों में मनजीत सिंह निवासी निक्का रईया समेत करीब सौ लोगों ने बताया कि उन्होंने 2 से 3 लाख रुपये प्रति व्यक्ति जमा करवाए थे और उनको कनाडा का वर्क परमिट मिलना था। सोमवार को परमिट देने का वादा किया गया था। उन लोगों में तो कई पीड़ितों ने 23 फरवरी की टिकटें भी बुक कर रखी थी। सभी पीड़ितों ने थाना करतारपुर प्रभारी सुखपाल सिंह को अपनी व्यथा बताई। प्रथम कार्रवाई करते हुए थाने में आई स्टाफ की लड़कियों के साथ पुलिस फोर्स भेजकर येलो स्टोन दफ्तर भेजा। वहां से सैकड़ों पासपोर्ट बरामद किए गए। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने कहा कि इस केस पर सख्ती से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें