फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को पीटा

Tue, 21 Feb 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मसेनी गांव में वोटरों को नोट बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के पांच समर्थकों को पिटाई दिया। पुलिस ने पांचों को छुड़ाया और कार सीज कर शांतिभंग में चालान किया है।  थानाध्यक्ष अशोकधर पांडेय ने बताया कि मसेनी गांव में शनिवार की रात निर्दल प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थक पहुंचे। इसी बीच फर्रुखाबाद सदर के भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील ने समर्थक भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए निर्दल प्रत्याशी के रिश्तेदार नितिन गुप्ता, नवाबगंज निवासी सचिन, मैनपुरी के कुरावली निवासी हिमांशु,  मऊदरवाजा निवासी प्रदीप गुप्ता व राजीव गुप्ता को पीट दिया। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। पांचों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाए। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप दवा कारोबारी हैं। इनके पास से स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया। गांव के लोग मामले में रिपोर्ट लिखाने के वादी बनने को कोई तैयार नहीं हुए। इस पर शांतिभंग के तहत चालान कर पांचों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें