फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में सेंध, करोड़ों के ब्रांडेड कपड़े चोरी

Fri, 05 Dec 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सराभा नगर में शुक्रवार सुबह चोर गिरोह के सदस्यों ने एक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम को अपना निशाना बनाया। उन्होंने वहां से करीब एक करोड़ के कपड़े चोरी कर लिए। दुकान मालिक के किसी पहचान वाले ने शटर उठे हुए देख उसे फोन दिया।
विज्ञापन


दुकान पहुंचने पर वहां से कपड़े व कई कीमती सामान गायब था। पुलिस के आलाधिकारी, थाना सराभा नगर की पुलिस, फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट, डॉग स्कवायड व अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक रजत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

शोरूम मालिक रजत कुमार के अनुसार उनका क्रिएटिव लाइन कंपनी के नाम से शोरूम है। वह ब्रांडेड कपड़े ही बेचते हैं। वीरवार रात नौ बजे वह अपना शोरूम बंद कर अपने घर चले गए। इसके बाद वह किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए चले गए।
विज्ञापन


सुबह करीब तीन बजे वह शोरूम के आगे से निकले थे तब तक सब कुछ ठीक था। रजत के मुताबिक चोर गिरोह के सदस्य तीन बजे के बाद ही गैस कटर के साथ शटर तोड़ कर अंदर दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

टोकरियों में भर कर ले गए कपड़े

रजत के मुताबिक चोर गिरोह के सदस्य सुबह तीन बजे के बाद ही अंदर दाखिल हुए हैं। उन्होंने दुकान के अंदर से ब्रांडेड कपड़े और पीछे बने कमरे में से कपड़े समेट लिए।

शोरूम के अंदर दाखिल होते ही पुलिस ने वहां से दो टोकरियां बरामद की हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर अपने साथ बोरे की जगह टोकरियां लेकर आए थे।

सीसीटीवी कैमरे रात को बंद
सराभा नगर स्थित क्रिएटिव लाइन के शोरूम में कई कैमरे लगे हुए हैं। इनका कंट्रोल फ्रंट पर पड़े कंप्यूटर पर है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज देखनी चाही तो पता चला कि कैमरे बंद पड़े हैं। रजत ने जब इस बारे में अपने मुलाजिमों से पूछा तो उन्होंने कहा कि रात को कंप्यूटर बंद करते समय सीसीटीवी कैमरे भी साथ ही बंद हो गए।

पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक सबूत था, लेकिन वह भी गलती से कैमरे बंद होने से हाथ से निकल गया। पुलिस आसपास की बिल्डिंगों और सामने बनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है।

थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने वहां जाकर जांच की है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। एसएचओ ने कहा कि पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला हल कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें