फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः दो गुटों में खूनी भिड़ंत, पांच गंभीर घायल

Mon, 01 Jun 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भरतगढ़ में शनिवार देर रात दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सोहाना थाने की पुलिस और एसपी सिटी-1 आशीष कपूर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, घायलों की स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल और जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।

एसपी सिटी-1 आशीष कपूर ने बताया कि थाना सोहाना में दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को एयरगन भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए गुरमीत के बेटे परमजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरुद्वारा साहिब में दीवान लगे हुए थे। उनके चाचा का बेटा गुरप्रीत व हरप्रीत रास्ते में खड़े थे। सामने से अमर सिंह आ गया। उसने पहले उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही उसने गालियां देनी शुरू कर दी और जाति सूचक शब्द कहे।

इसी बीच मौके पर गुरमीत सिंह और सुरिंदर पाल सिंह पहुंच गए। अमर सिंह, अतवार सिंह लाडी व अन्य अज्ञात लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। परमजीत ने कहा कि दूसरे पक्ष ने दो फायर भी किए।

दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी पर भी हमला नहीं किया। बल्कि उन पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला किया है।

पुलिस के मुताबिक, परमजीत के चाचा का बेटा हरप्रीत कुछ समय पहले एक लड़की को भगाकर ले गया था। बाद में हरप्रीत पकड़ा गया था। उसे सात साल की सजा की हुई थी। वह इन दिनों जमानत पर आया हुआ है। पता चला है कि अमर सिंह लड़की वालों का पक्षधर है। गुरमीत सिंह पीडीब्यूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें