फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः नेशनल हाइवे पर पुलिस और बदमाशों में खूनी मुठभेड़

Mon, 01 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर पुलिस और बदमाशों में खूनी मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि 4 भागने में कामयाब हो गए। एक बदमाश बुरी तरह घयल हो गया।
विज्ञापन


मुठभेड़ दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बनीपुर चौक के पास हुई। ये मेव गिरोह के सदस्य थे और लूट के इरादे से आए थे। बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायल बदमाश को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एक अन्य बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। अब पूरी रेवाड़ी पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक ढेर, एक काबू, एक घायल, 4 फरार

बीती रात 7 बदमाश पिकअप में सवार हो कर मेवात से दिल्ली-जयपुर हाइवे की ओर आ रहे थे। पुलिस गश्त पर थी। बदमाशों की गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। गड़बड़ की आशंका से पुलिस वालों ने गाड़ी रुकवाई, लेकिन उन्होंने गाड़ी दौड़ा ली। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया।

कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक बदमाशा मौके पर ही ढेर हो गया। एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि 4 बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने वारदात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी और दो बंदूकें कब्जे में ले लीं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है। जल्दी ही बाकी बदमाशों को भी काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें