फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के खिलाफ एक और गवाह पर हमले की कोशिश

Sun, 24 May 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी (भिवानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम के खिलाफ यौन शोषण के मामले में पानीपत में गवाह पर हुए हमले के बाद यहां भी एक गवाह पर हमले की कोशिश की गई। बीती रात धारदार हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर गवाह के जागने पर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शूरू कर दी है। महत्वपूर्ण यह है कि नारायण साईं के खिलाफ यौन शोषण मामले में गवाह पानीपत के महेंद्र चावला और अजय कुमार की एक महीने पहले एक साथ गवाही थी।

हिसार निवासी अजय कुमार पिछले करीब छह माह से चरखी दादरी शहर में स्टेडियम रोड स्थित किराए के मकान में ऊपरी मंजिल पर रह रहा है।

अजय ने पुलिस से बताया कि वह लंबे समय तक आसाराम से जुड़े रहे उनकी भ्रष्ट हरकतों की वजह से उन्होंने आसाराम का साथ छोड़ दिया। वर्तमान समय में वह आसाराम के खिलाफ यौन शोषण के मामले में गवाह हैं।
विज्ञापन


उसकी गवाही एक माह पहले महेंद्र चावला के साथ थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात शुक्रवार रात करीब साढे़ 12 बजे दो लोग मकान की छत पर चढे। यह लोग हथियार से लेस थे इसी बीच मेरी नींद खुल गई और जगने की आहट से यह भाग गए।

पुलिस ने अजय की शिकायत पर मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। शहर पुलिस थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हमलावरों की गिरफ्तार के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि अजय ने आसाराम के खिलाफ गवाही कब और कहां हैं इन सवालों के नहीं दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें