फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 छात्रों पर दर्जन भर युवकों का हमला, पहुंचे अस्पताल

Sat, 09 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी से लौट रहे तीन युवकों पर दर्जन भर युवकों ने तलवारों, डंडों और राड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना चंडीगढ़ में सेक्टर 44 की मार्केट की है। मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम पंजाब और हरियाणा गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में पढ़ते हैं। उनकी वहां पर भी मारपीट हुई थी।

इसी मामले की पेशी केलिए दोनों पक्ष कोर्ट में आये थे इस दौरान भी इनमें कुछ कहा सुनी हुई। जिसके बाद तीनों छात्रों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया था।

गौरतलब है कि लड़ाई झगड़े के मामले में प्रदीप, प्रिंस और महिंदर कोर्ट से लौट रहे थे। तभी सेक्टर 44 की मार्केट में उन पर तीन गाड़ियों से पहुंचे दर्जन भर युवकों ने उन पर तलवारों, डंडों व राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें प्रदीप को ज्यादा चोटें लगी थीं।
विज्ञापन


प्रदीप का अभी भी इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में नरिंदर, सचिन नेहरा, हरजीत मान, संजीव मलिक, अमित शेरावत, प्रदीप मलिक और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 325 427 और आर्म्स एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें