फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बाइक सवार दो युवकों ने गढ़ी बलंब के दूधिया को मारी गोली, महिला लेक्चरर व प्राचार्य ने बचाई जान

Fri, 30 Sep 2022 01:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

भिवानी रोड पर जनसेवा संस्थान के नजदीक सुबह करीब पौने आठ बजे वारदात हुई। अंधाधुंध किये पांच फायर, एक गोली कंधे, दूसरी पेट तो तीसरी पैर में लगी। 
विज्ञापन
रोहतक में दूधिया पर जानलेवा हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में भिवानी रोड पर शुक्रवार सुबह आठ बजे बाइक सवार दो युवकों ने गढ़ी बलंब से दूध लेकर रोहतक आ रहे दूधिया प्रवीण उर्फ भिंडा (26) पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ड्यूटी पर स्कूल जा रही महिला लेक्चरर व स्कूल प्राचार्य ने हिम्मत दिखाई और 13 मिनट में घायल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचा दिया, जिससे युवक की जान बच सकी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


गढ़ी बलंब गांव निवासी गगन ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वे दो भाई व एक बहन हैं। बहन सीमा सबसे बड़ी और शादीशुदा है। जबकि वे दोनों भाई अविवाहित हैं। साथ ही दोनों दूध का कारोबार करते हैं। पहले अपने गांव गढ़ी बलंब व कहानौर से दूध एकत्रित करते हैं, इसके बाद रोहतक सप्लाई करते हैं।

शुक्रवार सुबह प्रवीण उर्फ भिंडा दूध के ड्रम लेकर करीब साढ़े सात बजे बाइक पर रोहतक के लिए रवाना हुआ। रास्ते में किसी ने उसके भाई पर अंधाधुंध पांच फायर किये। उसको एक महिला अपनी कार से पीजीआई ले गई। किसी ने उसके भाई की हत्या करने की कोशिश है। 
विज्ञापन


पुलिस को लगा सुराग, दो बाइक सवार युवकों ने दी है वारदात अंजाम
एक तरफ जहां प्रवीण की हालत खतरे से बाहर है, वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला है कि जब प्रवीण दूध लेकर रोहतक की तरफ जा रहा था तो एक बाइक तेजी से उसके नजदीक आई। उस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने नजदीक से प्रवीण पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रवीण बाइक से नीचे गिर गया। उसके ऊपर पांच-छह फायर किए गए, जिनमें से एक गोली पेट, एक कंधे व एक पैर में लगी। इसके बाद हमलावर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। युवकों ने क्यों हमला किया, इसका पता नहीं लग रहा है। परिजन किसी से पुरानी रंजिश की बात से भी इनकार कर रहे हैं। 

युवक बचाने की गुहार लगा रहा था, भीड़ खड़ी देखती रही 
महिला लेक्चरर ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि हर रोज अपने स्कूल की महिला प्राचार्य के साथ स्कूल जाती हूं। सुबह जब कार से स्कूल जा रही थी तो दूसरी तरफ भीड़ जमा देखी। सड़क पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था। मैं नजदीक पहुंची तो युवक बोला, मेरी जान बचा लो। मैं मरना नहीं चाहता। मेरे बाद मेरे माता-पिता का क्या होगा। उन्होंने वहां भीड़ में मौजूद युवाओं सेे कहा कि वे केवल इस घायल को उनकी कार के अंदर लिटा दें। युवकों ने उसे कार के अंदर लिटा दिया, लेकिन कोई साथ नहीं बैठा।

कार के अंदर घायल प्रवीण ने अपने भाई व पिता का मोबाइल नंबर दिया। भाई का नंबर तो लगा नहीं, लेकिन पिता का नंबर मिल गया। उन्हें तुरंत घटना के बारे में अवगत कराया गया। 13 मिनट के अंदर वह व प्राचार्य उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंच गई, जहां डॉक्टरों ने भी तुरंत उसका उपचार शुरू किया। परिजन महिला लेक्चरर व प्राचार्य का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। 

गढ़ी बलंब निवासी प्रवीण उर्फ भिंडा के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरा विवाद, अभी पता नहीं लग सका है। केवल इतना पता लगा है कि बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की है। फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस लगातार छापा मार रही है। - इंस्पेक्टर अशोक कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें