फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने लड़की की मां पर हमला किया

Sat, 09 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से मिलने से मना करने पर युवक ने मां पर घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना रामदरबार की है। गंभीर रूप से घायल महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला रामदरबार स्थित अपने घर में सुबह के वक्त अकेली थी। तभी डेराबस्सी निवासी विनोद शर्मा उसके घर पर तेजधार हथियार के साथ घुस आया।

महिला की शिकायत के मुताबिक लड़का उसकी बेटी को एकतरफा प्यार करता है और आते-जाते परेशान करता रहता है। विनोद महिला से कहने लगा कि तुम अपनी बेटी को मुझसे मिलने और बात करने से क्यों रोकती हो। इसके बाद उसने महिला के गले पर हथियार से वार कर दिया।
विज्ञापन


महिला की चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इससे पहले कि कोई युवक को पकड़ पाता, वह मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने ही 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पीसीआर घायल महिला को जीएमसीएच-32 लेकर गई। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सेक्टर-31 के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें