फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव खेड़ी शेरू के जोहड़ में मिला नवजात बच्ची का शव, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल जिले के गांव खेड़ी शेरू में एक नवजात बच्ची का शव जोहड़ के किनारे पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने गांव के सरपंच की शिकायत पर बच्ची को जोहड़ में फेंकने वाली अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव खेड़ी शेरू निवासी अनिल कुमार ने तितरम थाना में शिकायत दी कि वह गांव का मौजूदा सरपंच है। 

विज्ञापन


19 जुलाई को सुबह करीब 06:30 बजे वह नहर वाला तालाब सौंगल रोड के पास घूमने फिरने गया था। वहां पर गांव के कई व्यक्ति खड़े थे। जोहड़ किनारे एक नवजात लड़की मृत पानी में पड़ी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि किसी स्त्री ने नवजात को जोहड़ में फेंक दिया है। इस कारण नवजात की पानी में डूबने से मौत हो गई। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें