फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Firing: भोग समारोह में पार्टनर्स पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर, अमलोह के गांव में हुई वारदात

Thu, 20 Jul 2023 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

गांव सलाणा के गुरुद्वारा साहिब में एक ठेकेदार सुरिंदर सिंह का भोग समारोह था। आयोजन में काफी लोग आए हुए थे। भोग खत्म होने के बाद सभी लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकलकर आए आरोपी कुलदीप सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में करनैल सिंह (59) की मौत हो गई।
विज्ञापन
अमलोह के गांव में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब की सब डिवीजन अमलोह के गांव सलाणा दुल्ला सिंह वाला के गुरुद्वारे में भोग समारोह के बाद एक व्यक्ति ने दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर है। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं और पुलिस को अपनी गिरफ्तारी दे दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab News: जल्द ही सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बसें चलाएगी पंजाब सरकार, शिक्षामंत्री ने किया एलान

मृतक की पहचान करनैल सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी गांव रामगढ़ के तौर पर हुई है। जबकि करतार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को गोलियां लगी हैं जिसे खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी गांव रामगढ़ थाना अमलोह के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव सलाणा के गुरुद्वारा साहिब में एक ठेकेदार सुरिंदर सिंह का भोग समारोह था। आयोजन में काफी लोग आए हुए थे। भोग खत्म होने के बाद सभी लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान भीड़ से निकलकर आए आरोपी कुलदीप सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में करनैल सिंह (59) की मौत हो गई। करतार सिंह घायल हो गए, जिन्हें आईवीवाई खन्ना में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पता चला कि आरोपी, मृतक और घायल 2008 से मंडी गोबिंदगढ़ के गांव बदीनपुर में जेएस हैमर में भागीदार थे। पीड़ितों का आरोपी के साथ कुछ लेनदेन का मामला था। यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने आरोपी कुलदीप सिंह को पार्टनरशिप से हटा दिया था जिसके रोष में उसने मौका देखते हुए इस वारदात को अंजाम दे दिया। अमलोह पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें