फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में शव मिलने से हड़कंप: जन्मदिन मनाने जा रहा हूं, रात भर दोस्तों के साथ रहा, सुबह मिली लाश

Wed, 08 Jun 2022 10:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

मृतका के हाथ में पिस्टल है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक के पास कोई असलहा नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक पहले बैंक में काम करता था। वहीं अब अपने पिता के साथ ही बिजनेस संभालता था।
विज्ञापन
गाड़ी में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-67 में एक युवक अपना 25वां जन्मदिन मनाने दोस्तों के पास गया। रातभर दोस्तों के साथ रहा। वहीं अगली सुबह उसकी लाश परिजनों को खून से लथपथ क्रेटा कार में मिली। मृतक की पहचान करनपाल शर्मा निवासी जलवायु विहार, सेक्टर-67 के रूप में हुई है, जो मूलरूप से पंजाब के जिला फिरोजपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही फेज-11 पुलिस थाना प्रभारी गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। इनके बाद डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क और फिर एसएसपी विवेकशील सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक विभाग की टीम की मदद से कार के अंदर व बाहर सैंपल एकत्रित किए। इसके साथ ही कार से मिली देसी पिस्टल, 2 खोल, 9 कारतूस और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करनपाल ने खुद अपनी कनपटी पर रखकर गोली चलाई जो दिमाग को चीरते हुए कार की कंडक्टर सीट के पिछले दरवाजे का शीशा तोड़कर बाहर निकल गई।

मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सुरिंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क ने की। उन्होंने बताया कि उनका पुरानी कारें खरीदने-बेचने का काम है। वह पिछले साल ही फिरोजपुर से यहां सेक्टर-67 की जलवायु विहार सोसायटी में शिफ्ट हुए हैं। कारें खरीदने-बेचने के काम में मेरा छोटा बेटा करनपाल साथ देता था और बड़ा बेटा निजी कारों के शोरूम में काम करता है। 

विज्ञापन

मंगलवार को करनपाल का 25वां जन्मदिन था जिसे लेकर बहुत खुश था और अपने जन्मदिन की खुशी में परिजनों के साथ बाहर खाना खाने गए थे। यहां से देर रात घर पहुंचे तो करनपाल यह कहकर चला गया कि वे अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा है और देर रात घर लौटेगा लेकिन अगली सुबह करनपाल की खून से लथपथ लाश सोसायटी के बाहर मार्केट में खड़ी क्रेटा कार से मिली।

देर रात 2 बजे फोन करके बोला था- सुबह घर आऊंगा
पिता सुरिंदर ने बताया कि मंगलवार देर रात करनपाल यह तो बताकर गया कि दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा है। रात करीब 2 बजे करनपाल का फोन आया और बताया कि पार्टी में समय लग रहा है और रात दोस्त के साथ बिताकर सुबह घर लौटेगा। करनपाल की यह बात सुनकर वे लोग बेफिक्र होकर सो गए और अगली सुबह बड़ा बेटा रोज की तरह मार्केट से कुछ सामान लेना मार्केट आया तो देखा कि करनपाल की कार खड़ी है। पास जाकर देखा तो करनपाल की कनपटी से खून निकल रहा था और हाथ में पिस्टल भी थी। वहीं कार में कंडक्टर सीट की पिछली सीट के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। 

आज तक हथियार का मुंह नहीं देखा, बेटे के पास कैसे आई पिस्टल
जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मृतक के पिता सुरिंदर ने बताया कि वर्षों से वह पुरानी कारों का कारोबार कर रहे हैं। उनके घर में किसी ने कभी पिस्टल का मुंह तक नहीं देखा। बुधवार को बेटे करनपाल के पास पिस्टल कहां से आई। यह जांच का विषय है। पुलिस से मांग करता हूं कि मेरे बेटे को ऐसा करने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद आऊंगा... कहकर गया और सुबह मिली लाश
करनपाल की मां ने पुलिस को बताया कि करनपाल के साथ हम बाहर से खाना खाकर घर लौटे। इस बीच उसके दोस्तों का लगातार जन्मदिन मनाने के लिए फोन आ रहे थे। हमें घर पर छोड़ने के बाद करनपाल ने कहा कि मां मैं डेढ़ घंटे में आ जाऊंगा लेकिन जब डेढ़-दो घंटे बीत जाने के बाद वह नहीं आया तो उन्होंने उसे फोन किया जो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद सुबह करनपाल की कार सोसायटी के बाहर खड़ी होने की सूचना मिली।

पहले फायर में नहीं हुआ कामयाब, दूसरी कोशिश में रहा सफल
डीएसपी सिटी-2 सुखजीत सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस को करनपाल से .32 बोर की देसी पिस्टल मिली हैं। इसमें दो गोलियां चलने के बाद एक अन्य गोली पड़ी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करनपाल के पास पिस्टल के अलावा कुल 11 कारतूस थे, जिसमें से 3 उसने पिस्टल में डाले थे। 

करनपाल ने पिस्टल कनपटी रखकर पहले फायर किया, जिसमें सफल नहीं हुआ। इससे हताश होकर करनपाल ने दोबारा कोशिश करते हुए फायर किया, जो दिमाग को चीरकर कार का शीशा तोड़ते निकल गई। पुलिस को करनपाल की पैंट की जेब में से आठ कारतूस और एक कारतूस पिस्टल से बरामद हुआ। वहीं गोलियों के दो खोल कार के अंदर पैरों के पास से बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें