फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जन्मदिन के एक दिन बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने जताई ये आशंका

Tue, 08 Jun 2021 03:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में जन्मदिन के एक दिन बाद संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह खबर गांव पहुंचते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पिता ने हत्या की आंशका जताई तो पुलिस ने धारा- 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के गांव हसनगढ़ से कुंभा खेड़ा मार्ग के नजदीक सुरबरा माइनर के किनारे गांव काकड़ोद निवासी 21 वर्षीय विकास का शव जन्मदिन के एक दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। वहीं मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक विकास अविवाहित था। वारदात स्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गांव काकड़ोद निवासी मृतक के पिता कोयल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को विकास का जन्मदिन था। 

विकास रात को उनके पास चौबारे में सो गया था। उसके बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोयल सिंह खेत में चला गया। करीब साढ़े 11 बजे पता चला कि विकास ने गांव हसनगढ़ माइनर के पास पेड़ से फंदा लगा लिया है। जब परिजनों को साथ लेकर कोयल सिंह मौके पर पहुंचा तो विकास का शव पेड़ से लटका मिला। 
विज्ञापन


कोयल सिंह के अनुसार काकड़ोद से गांव हसनगढ़ की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। अगर उसके बेटे ने फांसी लगानी थी तो वह घर या अपने खेत में भी लगा सकता था। उसे इतनी दूर आने की क्या आवश्यकता थी।

कोयल सिंह का कहना है कि उसके बेटे को अज्ञात लोगों द्वारा मार कर पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें