चंडीगढ़। सेक्टर-25 में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 45 साल थी। किसी राहगीर ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखकर 100 नंबर पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया है। शव पर कोई निशान नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव की फोटो लेकर इलाके में लोगों को दिखाई गई, लेकिन अभी तक किसी ने उसे पहचाना नहीं।
अगर शव की पहचान नहीं होती तो अखबारों में मृतक की फोटो देकर पहचान की कोशिश की जाएगी। शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।