फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के जोहड़ में मिला लापता युवक का शव, हत्या का शक

Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के सोहाना स्थित एक जोहड़ में युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतक की पहचान ऑटो चालक रुपेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू (27) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिल्लू शनिवार से लापता था। अशंका जताई जा रही है कि शनिवार को आंधी और बारिश के दौरान वह जोहड़ में गिर गया था। इस कारण जोहड़ में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। मामले की जांच सोहाना पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक हरप्रीत सिंह कर रहे हैं। चर्चा ये है कि रुपेंद्र की मौत दुर्घटना से नहीं हुई, बल्कि उसके ऊपर हमले के चलते हुई।

हालांकि, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लाश को कब्जे में लेने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें