फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल गप्पों की उबलती चटनी में गिरे मासूम बच्चे की मौत

Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गोल गप्पों की उबलती चटनी से झुलसे डेढ़ वर्षीय बच्चे की पीजीआई में मौत हो गई।  हादसा डेराबस्सी के मुबारिकपुर में हुआ। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि छह दिन पहले बच्चा झुलस गया था।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, मुबारिकपुर में विजय कुमार पेशे से गोल गप्पे बेचने का काम करते हैं। वह अपनी दुकान का सामान घर में ही तैयार करता था। 23 मई को उसने गोल गप्पों की चटनी ठंडी करने के लिए रखी हुई थी।

इस बीच उसका डेढ़ वर्षीय इकलौता बेटा कृष्णा खेलते हुए चटनी वाले बर्तन पर गिर गया। वह 40 फीसदी तक झुलस गया था। उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जा गया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। वहां रविवार सुबह कृष्णा की मौत हो र्गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें