फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर के जंगल में मिला कंकाल, लोगों में दहशत

Sat, 30 Jan 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर ब्लॉक के मौजा के जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर गांव और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


एसीपी कालका राजेश कुमार, पिंजौर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और एएसआई राजबीर और एएसआई जिले सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पिंजौर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गांव ग्रीड़ा के सरपंच लखमीर सिंह ने सूचना दी कि जंगल में कंकाल मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि कंकाल गांव धमाला से कुछ महीने पहले गायब व्यक्ति का हो सकता है। शिनाख्त के लिए धमाला गांव से लोगों को बुलाय गया है। वहीं मौके पर गए गांव धमाला निवासी जैली धमाला ने बताया कि जो मानव कंकाल मिला है वह गांव से लापता चल रहे व्यक्ति का नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें