फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शो रूम से कीमती जेवरात चोरी

Sat, 30 Jan 2016 09:59 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गोद बलाहा के बस स्टैंड पर स्थित नवीन ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो किलो चांदी और पांच तोला सोना चोरी कर लिया। गहली चौकी पुलिस ने दुकानदार के बयान केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ज्वैलर्स रामनाथ ने बताया कि उन्होंने नवीन  ज्वैलर्स के नाम से गोद-बलाहा बस स्टेंड पर दुकान खोली हुई है। चोरों ने  दुकान के ताले तोड़कर वहां से करीब दो किलो चांदी एवं पांच तोला सोना समेत अन्य सामान भी चुरा ले गए। ज्वैलर्स की खाली तिजोरी गोद से डोहर मार्ग पर मिली है। सूचना मिलने पर गहली पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। गहली प्रभारी एएसआई जगमोहन ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आठ माह पहले भी हुई थी कई दुकानों में चोरी
गोद बलाहा बस स्टैंड से आठ माह पूर्व 15 जुलाई को रवां निवासी भीमसिंह की शुभ नंदिनी ज्वैलर्स दुकान से ताले तोड़कर चोरों ने करीब 3 किलोग्राम चांदी एवं  लगभग 5 तोला सोने का सामान, 2 हजार रुपये की नकदी चुरा लिया। राजेश की एसटीडी से चोरों ने करीब 92 हजार रुपए कैश, मोबाइल सैट, मेमोरी कार्ड आदि  चुराया था। रामकिशन के रेडीमेड एवं जनरल स्टोर के गले से चोरों ने 10-12 हजार रुपए की नकदी एवं सामान, मनोज कुमार के बालाजी स्टूडियो एवं  मोबाइल की दुकान से दो कैमरे, एक हार्डडिस्क, करीब 15 हजार रुपये कैश, मोबाइल सेट व कार्ड, सुरेंद्र रंगा के यहां से करीब 1500 रुपये की रेजगारी, 5 हजार कैश तथा सिगरेट, मट्ठी, बिस्कुट एवं नमकीन आदि चुराए थे। विजय सिंह  की प्रीति एसटीडी से मोबाइल फोन एवं कार्ड तथा महावीर सिंह के जनरल स्टोर  के गल्ले से करीब 11 हजार रुपये, रेडीमेड वस्त्र एवं अन्य सामान चुरा लिया था। चोरी का यह माल बरामद कराने के लिए दुकानदारों ने गहली चौकी से लेकर एसपी कार्यालय नारनौल तक के बार-बार चक्कर लगाए, लेकिन अब तक पुलिस न तो चोरों तक पहुंच पाई और न ही माल बरामद कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें