फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने की बहू को जलाने की कोशिश

Sun, 21 Sep 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहाड़पुर में एक विवाहित महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने के प्रयास में सदर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गांव पहाड़पुर की महिला अमित कौर ने सदर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले गांव हामझेड़ी में अमनदीप सिंह से हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके सुसराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताना देकर प्रताड़ित कर रहे थे। अमित कौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार को उसके पति, सास और ससुर ने उससे फिर से झगड़ा कर दहेज लाने की मांग की लेकिन उसने इंकार कर दिया।

इस पर सभी ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सदर पुलिस के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज ने बताया पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके  पति अमनदीप सिंह, ससुर गुरमेल सिंह और सास नछत्तर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें