फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजक पूजन के बहाने चाकू की नोक पर दलित बच्ची से दुराचार

Thu, 01 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
चाकू की नोक पर दलित बच्ची से दुराचार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अबोहर में रहने वाली करीब 9 साल एक दलित बच्ची से एक विवाहित युवक ने कंजक पूजन के बहाने खेतों में ले जाकर चाकू की नोक पर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां मेडिकल जांच में उसके साथ दुराचार की पुष्टि होने पर थाना नंबर दो की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसे कंजक पूजन के बहाने युवक अपने साथ खेतों में ले गया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। घर जाकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। सूचना मिलते ही डीएसपी एआर शर्मा सरकारी अस्पताल पहुंचे और थाना नंबर दो की पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें