मोहाली के फेज-पांच स्थित शाहीमाजरा में पीजी में मंगलवार देर रात छोटे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान छह युवक झुलस गए।
विज्ञापन
2 of 5
मोहाली के पीजी में सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
युवकों को गंभीर हालत में पहले फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक एक कॉल सेंटर में काम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मोहाली के पीजी में सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद कमरे में पहुंचकर खाना बनाने की प्रक्रिया में जुट गए थे। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप ने आग पकड़ ली। युवक तुरंत सिलेंडर को लेकर नीचे उतरने लगे। सीढ़ियां उतरते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
4 of 5
मोहाली के पीजी में सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पटियाला का संदीप, हिमाचल के गुरविंदर, आशीष कुमार, आशीष, प्रतीक और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दोनों संदीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मोहाली के पीजी में सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ के प्लॉट नंबर ई-51 में चल रही कैंटीन में बुधवार सुबह तीन सिलेंडर अचानक एक साथ ब्लास्ट कर गए। इससे कैंटीन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की तपिश से लोहे का सामान भी पिघल गया।