पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित अभयपुर के एक घर में बुधवार की सुबह रसोई सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में मकान मालकिन और किराएदार समेत तीन लोग झुलस गए। सुबह करीब सवा चार बजे दाल बनाने के लिए शिवपाल ने रसोई गैस जलाया। गैस लीक करने की वजह से रसोई गैस के रेगुलेटर में आग लगी।
आग बुझाने के लिए शिवपाल ने रेगुलेटर पर कंबल डाल दिया और घर के बाहर आ गया। शिवपाल किराए के मकान में रहता है। आग लगने की सूचना जैसे ही शिवपाल की मकान मालिक शांति तक पहुंची। वह शिवपाल के मदत के लिए अपने भाई आनंद के साथ पहंच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के लिए 101 और पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर फोन किया। लेकिन दोनों जगहों पर कॉल पिक नहीं किए गए।
लगातार करीब 20 मिनट कॉल करने के बाद शिवपाल, शांति व आनंद कमरा खोलकर देखने के लिए गए कि आग बुझी की नहीं। इतने में आग ने भयावह रुप लिया और तीनों आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की वजह से सबने आनंद कम जला था। उसने तत्काल ऑटो लिया और फायर ब्रिगेड के ऑफिस पहुंच गया और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ले आया। इस बीच पड़ोसी डॉ. दुलाल विश्वास, शिवपाल और शांति को पीजीआई में उपचार के लिए लेकर गए। दुलाल ने कहा कि पीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर है।