देहरादून एसओजी ने शांति विहार में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालक देवर-भाभी समेत दस लोगों को दबोच लिया। एसओजी टीम ने यहां से छह पीड़िताओं को मुक्त कराया है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एसओजी प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि ये लोग कई माह पहले क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में दबोचे गए थे। जमानत पर आने के बाद इन लोगों ने नए ठिकाने से इसे काले कारोबार को फिर से शुरू कर दिया।
एसओजी प्रभारी ने बताया कि किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एसओजी टीम देखते ही घर में मची अफरातफरी
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश
डालनवाला सीओ पंकज गैरोला के नेतृत्व में एसओजी टीम ने नेहरू कालोनी के शांति विहार में एक सूचना के आधार पर छापा मारा। एसओजी टीम को देखते ही मकान में अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा तो पता चला कि उन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया है। ये सभी सिक्किम, जोधपुर, दिल्ली और लखनऊ की रहने वाली हैं। इसके अलावा आठ ग्राहक रवि कुमार, फैजान, दिनेश, राजेश आदि को पकड़ा है।
इनमें से अधिकांश ग्राहक दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। एसओजी प्रभारी अशोक राठौड ने बताया कि गिरोह चलने वाले देवर-भाभी मौके से पकड़ा गया है, जबकि महिला का पति भागने में कामयाब हो गया। तीनों इस धंधे में काफी समय से शामिल हैं।