फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की कॉल आए तो सावधान

Tue, 02 Dec 2014 04:27 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं आपके बैंक से बोल रहा हूं...आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है...अपना पासवर्ड बताएं।’ ऐसी कोई कॉल आपको आती है तो भूलकर भी पासवर्ड मत दें, वरना आपका धन कॉल करने वाला ले जाएगा। चंडीगढ़ के लोगों को आ रही ऐसी कॉल्स के बाद साइबर सेल ने हिदायत दी है कि ऐसी कॉल्स अटेंड न करें। मोबाइल और लैंडलाइन फोनधारकों को कई दिन से एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की फर्जी कॉल्स आ रही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी ही कॉल्स का मामला सामने आया था। इसमें एक बैंक के एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का कहा गया। कॉल में एटीएम कार्ड का नंबर और गुप्त कोड मांगा गया। कहीं कार्ड ब्लॉक न हो जाए, इस डर से व्यक्ति ने सारी जानकारी दे दी। इसके बाद उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए।

जो लालच में आया, वही फंसा
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इनाम का लालच देने वाली ई-मेल व कॉल में वही फंसते हैं, जो लालच कर जाते हैं। इनाम में फोन, लैपटॉप आदि का लालच देकर ऐसी ठगी की जा रही हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस प्रकार की ई-मेल से सावधान रहने को कहा है। सेबी ने भी स्पष्ट किया गया है कि सेबी न किसी प्रकार की निवेश सलाह की पेशकश करता है और ना ही किसी निवेश उत्पादों, स्कीमों के लिए सिफारिश।
विज्ञापन


कॉलर फिर भी पकड़ से बाहर
ऐसे मामले होने के बावजूद कॉलर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यह कॉल्स कहां से आती हैं, इसकी जानकारी पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो गया है। एक साइबर एक्सपर्ट के अनुसार, यह कॉल्स इंटरनेट के माध्यम से की जाती हैं। कई कॉल्स ऐसी हैं, जो सरहद पार से आती हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें