फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज, समझौता एक्सप्रेस में फिर मिली हेरोइन

Tue, 09 Jul 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
ट्रेन से हेरोइन बरामद करता अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटारी सड़क सीमा के माध्यम से हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप भारत भेजने वाले पाकिस्तान की एक और करतूत समाने आई है। पाकिस्तान से 7 जुलाई को अटारी रेलवे स्टेशन पहुंची समझौता मालगाड़ी एक्सप्रेस की एक वैगन की तलाशी के दौरान कस्टम अफसरों ने 945 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर दीपक गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान से आई बोगी नंबर बीएनएमई 9773133 की तलाशी के दौरान उसके ऊपरी हिस्से में चार पैकेट छिपाए गए थे। इन पैकेटों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें पाउडर था।

पाउडर की जांच करवाई गई। जांच में यह हेरोइन निकली। कस्टम अधिकारियों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा कर हेरोइन जब्त कर ली है। पिछले हफ्ते भी इसी गाड़ी के डिब्बे से ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें