फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गर्दन पर चाकू मारने वाले दो काबू, चार की तलाश

Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी में पुरानी रंजिश की वजह से युवक की गर्दन पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि वारदात में शामिल अन्य चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-26 निवासी शिवा उर्फ छोटू ने बताया कि होली की शाम वह बाइक से बापूधाप कॉलोनी की ओर से होली खेल कर लौट रहा था। इस दौरान एक लड़के ने पीछे से ललकारा कि तू अपने इलाके में हीरो बनता है, इसको मारो।

इसके बाद उस पर चाकुओं से हमला कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेंटी, मोटा, डिड्डा, रोहित, रसल और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच में आरोपी डिड्डा और रसल को काबू कर लिया गया है। जबकि अन्य चारों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें