फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में कमरे से मोबाइल, पर्स व घड़ियां चोरी

Sat, 23 Apr 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह सेक्टर 42 में रहने वाले तीन युवकों के कमरे से उनके मोबाइल फोन, पर्स व घड़ियां चोरी हो गईं। पुलिस को दी शिकायत में मकान नंबर 1159 की पहली मंजिल पर पीजी में रहने वाले इवजोत सिंह, दिपांशु और गुरनूर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे जब वह उठे तो उनके मोबाइल, घड़ियां व पर्स कमरे में नहीं थे।
विज्ञापन

पहले तो उन्होंने आसपास ढूंढा लेकिन जब नहीं मिले तो उन्होंने 100 नंबर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साथ के कमरों में रह रहे अन्य युवकों से पूछताछ की।

पीड़ितों का कहना है कि साथ के कमरों में कुछ लड़के हैं जो सुबह पांच बजे उठकर नौकरी पर जाते हैं। उनसे पहले कोई नहीं उठता। एक लड़के का कहना है कि उसका मोबाइल तो उसके तकिये के नीचे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करने वाला अंदर का ही कोई हो सकता है। बाहर का व्यक्ति इतनी हिम्मत नहीं कर सकता है। 
इवजोत नौकरी करता है, जबकि गुरनूर व दिपांशु होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें