फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अतिथि देवो भवः' पर चंडीगढ़ में लगा कलंक

Fri, 14 Mar 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली जाने के लिए सेक्टर-52 पेट्रोल पंप के पास बस का इंतजार कर रहे फ्रांस के नागरिक एलेक्सिया फिलिप (32) से मोटरसाइकिल सवार बैग छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वह चिल्लाया लेकिन किसी ने स्नैचर को नहीं पकड़ा। उसने एक राहगीर की मदद से सूचना पुलिस को दी। फिलिप ने बताया कि छीने गए बैग में 90 यूरो, पासपोर्ट, कैमरा और जरूरी कागजात थे। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने फिलिप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

घटना बुधवार रात साढ़े बारह बजे की है। फिलिप ने बताया कि वह अपने दोस्त सैबेस्टेन मियूनिया के साथ अमृतसर में घूमने के बाद मनाली जाने के लिए सेक्टर 43 बस स्टैंड पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बस लेने के लिए वह बस स्टैंड के सामने सेक्टर 52 पेट्रोल पंप की तरफ गया और बस का इंतजार करने लगा।

इतने में एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। फिलिप मोटरसाइकिल सवार स्नैचर को पकड़ने के लिए पीछे भागा लेकिन पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें