फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को उठा ले गए होटल किया रेप

Fri, 02 Oct 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने छात्रा को जबरन उठा ले गया होटल और युवक ने किया रेप। मामला पंजाब के अमृतसर का है। एक छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना इस्लामाबाद पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि वह घर के पास स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आटो में सवार सगे भाई विक्की, विपिन निवासी छोटा हरिपुरा ने उसे रोका और जबरन आटो में बैठा लिया।

आरोपी उसे लोहगढ़ के होटल में ले गए। वहां आरोपी विपिन आटो के पास खड़ा हो गया। विक्की ने उसे कोल्ड डिंक्र में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी।

इसके बाद विक्की ने उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने घर आकर मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के बयान पर थाना इस्लामाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें