फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओह! 6 लाख के लिए इतना खौफनाक कांड

Thu, 12 Feb 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
6 लाख के कैमरे के लिए दो युवकों ने इतना खौफनाक कांड किया, जिसे जानकर आपकी रूह सिहर उठेगी। मामला पंजाब के बरनाला का है। यहां दो युवक ने छह लाख का वीडियो कैमरा छीनने की नीयत से एक व्यक्ति को मारकर जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आठ दिन पहले हुए इस दर्दनाक कत्ल केस को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


मृतक का नाम अनूप सिंह निवासी गोरखपुर, उत्तरप्रदेश बताया जा रहा है। दोनों आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ काला और गगनदीप गांव भैणी के रहने वाले हैं। जिला पुलिस अधिकारी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने बताया कि वारदात वीडियो कैमरे को लेकर की गई। दोनों युवक अनूप से वीडियो कैमरा छीनना चाहते थे। कैमरे की कीमत 6 लाख बताई जा रही है।

ऐसा करने के लिए दोनों आरोपियों ने अनूप को एक वीडियो की शूटिंग की बात कह कर 3 फरवरी को बरनाला बुला लिया। दोनों उसे पहले अपने दफ्तर ले गए। वहां शराब पिलाकर अनूप को बेहोश कर दिया और फिर तेजधार हथियार से उसका कत्ल कर दिया। पहचान छुपाने के लिए उसके मुंह सहित आधा शव तेल डालकर जला दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रेन के पास मिला शव, भाई ने की शिनाख्त

एसएसपी घुंमन ने बताया कि मृतक अनूप कुमार की इन दोनों से पहचान छह महीने पहले जिला संगरूर के कस्बा बडवर में हुई थी। उस समय से आरोपियों की नजर अनूप कुमार के कैमरे पर थीं। अनूप का शव 4 फरवरी की शाम को गांव खुड्डीकलां की ड्रेन के पास से मिला था।

अनूप के भाई वीरभान शर्मा और केशू भान शर्मा ने आकर उसकी शिनाख्त की थी। अनूप अपने गांव से चलने से पहले पत्नी की डायरी में लिखकर आया था कि वह बरनाला में किसी काले नाम के व्यक्ति के पास शूटिंग करने के सिलसिले में जा रहा है।

एसएसपी घुंमन ने बताया कि जब काले नाम के व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने अनूप का कत्ल अपने साथी गगनदीप सिंह से मिलकर उसका कीमती कैमरा छीनने के लिए किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में से कैमरा और कत्ल के लिए प्रयोग किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें