फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती कार में बैठी ही थी, उपर से 'मौत' आ गई

Sun, 26 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार खराब होने पर टैक्सी से डयूटी पर निकली युवती नहीं जानती थी, 'मौत' उपर से आने वाली है। पंजाब के मोहाली जिले के लखनौर में शनिवार रात टैंकर का टायर फट गया, जिससे वह खड़ी कार पर गिर गया, जिससे कार सवार युवती की मौत हो गई। जबकि कार चालक बाल-बाल बचा गया। युवती की पहचान बानी (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतका के पिता एचएस गरेवाल पेशे से सीए हैं। इसके अलावा उन्होंने अकाउंट व बिजनेस स्टडी से संबंधित कई किताबें भी लिखी हैं। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को कार से निकालकर फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सोहाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-105 निवासी बानी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित सीडेक के कॉल सेंटर में काम करती थीं। शनिवार को उनकी कार खराब हो गई थी। इस लिए वह प्राइवेट टैक्सी से सीडेक जा रही थीं।
विज्ञापन


लखनौर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से बानी को पैसे निकालने थे। इस लिए उसने अपने ड्राइवर को वहां पर गाड़ी रोकने के लिए कहा था। बानी अभी गाड़ी से उतर भी नहीं पाई थीं कि तभी पीछे से आ रहे एक टैंकर का टायर फट गया। टायर फटने के बाद टैंकर बेकाबू हो गया। इसके बाद वह सीधे कार पर आ गिरा। जिससे कार में सवार बानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका।

दूसरी तरह टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने का प्रयास, लेकिन टैंकर में ऑयल होने की वजह से उसे उठाया नहीं जा सका। इसके बाद तीन क्रेनें मौके पर बुलाई गईं, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद शव को कार से निकाला जा सका। जैसे ही घरवालों को इसकी सूचना मिली वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।

परिवार की लाडली थी बानी
परिवार में एक भाई और बहन है। वह अपने परिवार में सबकी लाड़ली थी। बेटी की मौत से घरवालों की हालत काफी खराब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बानी की भाभी और पिता मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें